वीवीआईपी भ्रमण को लेकर कुमाऊं पुलिस हाई अलर्ट, आईजी कुमाऊं ने पुलिस बल को किया विस्तृत ब्रीफ

नैनीताल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कुमाऊं परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक एवं बहु-स्तरीय तैयारियां की गई हैं। वीवीआईपी भ्रमण के साथ-साथ ईद पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है, जिसके लिए सभी संबंधित इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इसी क्रम में रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करेंगे तथा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता, संयम एवं प्रोफेशनल व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

आईजी कुमाऊं ने बताया कि जनपद नैनीताल द्वारा मांगे गए पुलिस बल की पूर्ण उपलब्धता पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से सुनिश्चित कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तराखण्ड एटीएस (Anti Terrorist Squad) को भी तैनात किया गया है, जिससे किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इस अवसर पर डॉ. नीलेश आनन्द आईजी ,एसटीएफ भरणे ने अपने संबोधन में कहा कि वीवीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा एसटीएफ द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान को आवश्यक बताया।

वहीं करण सिंह नगन्याल आईजी सुरक्षा ने कहा कि इंटेलिजेंस इकाइयों द्वारा सतत रूप से सूचनाओं का संकलन एवं विश्लेषण किया जा रहा है। किसी भी संभावित खतरे को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कार्यक्रम पूर्णतः सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

आई0जी0 कुमायूँ द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का पूर्ण रूप से पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराया जा सके।

सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चूंकि इस दौरान ईद का पर्व भी मनाया जा रहा है, आईजी कुमाऊं ने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है। जनपदों के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर दिया गया है तथा भ्रामक खबरें, अफवाहें या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कुमाऊं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 8 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 8 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती