प्रकाश पर्व / नगर कीर्तन के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी। शहर में प्रकाश पर्व कीर्तन आयोजित किया जा रहा है जो 03/ 01/2025 से शुरू होगी। इसके चलते हल्द्वानी का रूट प्लान तैयार किया गया है। जो इस प्रकार हैं –

रोडवेज बसों का डायवर्जन-

रामपुर रोड/बरेली रोड/कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसों को, जब शोभा यात्रा ओके होटल से रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी तब टीपी नगर तिराहा/होंडा शोरूम तिराहा/ लालडांट तिराहा पर रोका जायेगा। शोभा यात्रा जब रोडवेज पास कर लेगी तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से तिकोनिया के मध्य रहेगी तब नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड होते हुए तीनपानी तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज स्टेशन को आ सकेंगी।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर/बरेली रोड को जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा केमू स्टेशन से ताज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त रोडवेज बसे रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र/कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन-

पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रूद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढूंगी रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट/ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन-कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए मुखानी/लालडॉट/ऊँचापुल चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा/दोनहरिया तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा से मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

जब शोभा यात्रा नैनीताल बैंक से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब प्रेम टाकीज तिराहा / त्रिलोक पैट्रोल पप तिराहा से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग (नैनीताल रोड) में प्रवेश नहीं करेगा।

जब शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य रहेगी तब सिंधी/सिटी चौराहा, कालाढुंगी चौराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम तिराहा, तिकोनिया चौराहा व गौला पुल से बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।स्टेडियम रोड/OK होटल तिराहा से संचालित होने वाले टैम्पो बर्फ वाली गली से संचालित होंगे।

शहर क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

नगर कीर्तन का मार्ग- ओ०के० होटल चौराहा से तिकोनिया तक और वापसी में सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रहेगा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश