“कोशिश – एक नई आशा”: आईजी कुमाऊं की अनूठी पहल, महिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़ी उम्मीद

नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर, रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल “कोशिश – एक नई आशा” का आगाज किया गया।

इस विशेष थीम को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से, एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में ‘विशेष थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।

त्वरित न्याय और संवेदनशीलता पर जोर। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और समाज में सुरक्षा का संदेश देना रहा।

आयोजन के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की।

मुख्य सांख्यिकी (जनपद नैनीताल):-

कुल प्राप्त शिकायतें–49

  • महिला संबंधी शिकायतें– 35
  • मौके पर निस्तारित शिकायतें–49 (100%)
  • महिला हेल्पलाइन/ऐच्छिक ब्यूरो निस्तारण–03

जागरूकता से सशक्तिकरण

थाना दिवस के दौरान केवल शिकायतों का समाधान ही नहीं किया गया, बल्कि उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई:

  • घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी प्रावधान।
  • साइबर अपराधों से बचाव के तरीके।
  • महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता।
  • छेड़छाड़ व अन्य अपराधों पर तत्काल रिपोर्ट करने की प्रक्रिया।

अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल, पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

“सशक्त महिला –सुरक्षित समाज, यही है ‘कोशिश – एक नई आशा’ का संकल्प।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन