ईरान-इजरायल तनाव के बीच नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट

नैनीताल। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तराखण्ड सरकार ने भी राज्य के उन प्रवासी नागरिकों का विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो वर्तमान में पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर भारत लौटना चाहते हैं।

इस संबंध में उत्तराखण्ड शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों से ऐसे प्रवासी नागरिकों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जो पश्चिम एशिया के देशों में निवास कर रहे हैं। इनमें विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजरायल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत और कतर जैसे देश शामिल हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों के सदस्य इन देशों में कार्यरत या निवास कर रहे हैं और वर्तमान परिस्थितियों के चलते भारत वापस आना चाहते हैं, वे इसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें।

प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी को संकलित कर शासन स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए समुचित कदम उठाए जा सकें।

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। संबंधित परिवारजन टोल फ्री नंबर 1077, 05942-231179,231178, 05942-231181 तथा मोबाइल नंबर 8272080884 पर संपर्क कर अपने परिजनों का विवरण उपलब्ध करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक समन्वय करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन