हल्द्वानी मंडी में हुए दोहरे हत्याकांत का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या रहा हत्या का कारण

हल्द्वानी। हल्द्वानी के नवीन (बड़ी) मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांत का नैनीताल पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

12 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण कर विशेष टीम गठित की।

मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा) के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव और दीपेश लटवाल उर्फ राज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर उन्होंने पहले शुभम की हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मार डाला। दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए।

गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व.उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व. नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष और दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े बरामद किये है। वहीं गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व. उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालोनी धान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी गौरव नेगी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश