अधिवक्ता ही निकली चोर: होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

रामनगर। दिनांक 05.02.26 को कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से रेड रूफ इन होटल ढेला रामनगर रूम नं0 109 में एक महिला के मंगलसूत्र और कान के कुण्डल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई।

इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी गई, जिस आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO- 34/26 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर होटल में सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, फुटेज के आधार पर शादी समारोह में शामिल होने आई संदिग्ध महिला शुभांगी पाण्डे चन्द्र शेखर पाण्डे निवासी वसुधा काटेज मेलरोज कम्पाउन्ड मल्लीताल नैनीताल से पूछताछ की सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

अभियुक्ता शुभांगी उपरोक्त की तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी किए गए आभूषण बरामद होने पर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता शुभांगी पाण्डे चन्द्र शेखर पाण्डे निवासी वसुधा काटेज मेलरोज कम्पाउन्ड मल्लीताल उम्र 30 वर्ष, बरामदगी एक सोने व डायमंड का मंगलसूत्र, सोने व डायमंड के कान का एक टॉप्स व 3520 रूपए नगद,

चोरी हुई सम्पत्ति की कीमत लगभग 7,50,000.00 रुपए है जिसमें से लगभग 6,75,000.00 कीमत का सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

पुलिस टीम-

  • उ0नि0 राजकुमारी
  • कानि0 संजय सिंह
  • म0का0 उमा मौर्या

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 10 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा