हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का सैनिक कल्याण मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप सैनिक कल्याण विभाग द्वारा चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से संबंधित प्रकरण का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था मंडी परिषद के अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु भी कार्य योजना तैयार की जाए।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को भूमि संबंधी औपचारिकताओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुनी।

इस अवसर पर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश