नैनीताल। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा *रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा।* इस हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा DSA ग्राउंड नैनीताल में पुलिस द्वारा फाइनल रिहर्सल कर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
आज दिनांक 25.01.2026 को एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा परेड स्थल DSA मैदान नैनीताल में आयोजित परेड का बारीकी से जायजा लिया।
इस अवसर पर उनके द्वारा परेड का बारीकी से निरीक्षण कर परेड को भव्य तथा दिव्य बनाने तथा कमियों को दुरुस्त करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।








