संत समाज के अपमान के विरोध में कांग्रेस का मौन संदेश, प्राचीन राम मंदिर प्रांगण से उठा सनातन सम्मान का स्वर

हल्द्वानी। माघ मेले, प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज सहित अनेक साधु-संतों एवं संन्यासियों के साथ हुई अमर्यादित एवं निंदनीय बदसलूकी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस द्वारा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में प्राचीन राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला के प्रांगण में दो घंटे का मौन उपवास रखा गया। कांग्रेसजनों ने पूर्ण श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ मौन उपवास कर सनातन धर्म, संत समाज एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। मौन उपवास का समापन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माघ मेले जैसे पावन आयोजन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज सहित साधु-संतों के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। संत समाज सदैव हमारे मार्गदर्शक रहे हैं और सनातन धर्म की आत्मा हैं। उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आज का मौन उपवास किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गरिमा, संत समाज के सम्मान और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए रखा गया है। कांग्रेस पार्टी हर धर्म का सम्मान करती है और सदैव आस्था, संस्कृति एवं भाईचारे की रक्षा के लिए जनता के साथ खड़ी रहेगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि संत-महात्माओं का अपमान न केवल सनातन संस्कृति का अपमान है, बल्कि यह देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर भी आघात है। कांग्रेस पार्टी सदैव धर्म, आस्था और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी ऐसे किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सहित भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की बात कही।

मौन उपवास मे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हेमन्त बगड़वाल, एन बी गुणवंत, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, दीप पाठक, गोविंद बगड़वाल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, राजो टंडन, पार्षद नीमा भट्ट, पार्षद रवि जोशी, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद हेमन्त शर्मा, पार्षद हरगोविंद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेमन्त साहू, डॉ केदार पलड़िया, संजू पाना, दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, कैलाश साह, गुरप्रीत प्रिंस, हरीश बलुटिया, जगमोहन बगड़वाल, अमित रावत, नितिन भट्ट, संदीप पांडे, गिरीश पांडे, पंडित मदन मोहन जोशी, पंडित विवेक शर्मा, सविता गुरुरानी, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, राधा आर्य, अनिता बिष्ट, सुमित कुमार, देवेंद्र नेगी, हेमन्त बगड़वाल, रविन्द्र रावत, कार्तिक बिष्ट, हिमांशु जोशी, जीवन बिष्ट, उदित करायत, राम सिंह नगरकोटी, हरेंद्र क्वीरा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती