मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

हल्द्वानी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन की सफलता और उद्देश्यपूर्णता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

पदयात्रा का शुभारंभ सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम से हुआ, जो क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी तक निकाली गई। पदयात्रा से पूर्व सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम में एक उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट, महापौर, नगर निगम हल्द्वानी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में गोविंद जायसवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल जरीना रोल्सटन निदेशक, सेंट पॉल्स स्कूल एवं दीपा सिंह एनएसएस समन्वयक, एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मेरा युवा भारत, नैनीताल की उप निदेशक डॉल्वी तेवतिया द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए मतदान के अधिकार, उसकी शक्ति तथा लोकतंत्र में इसकी अहम भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पहली बार मतदाता बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाएं।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि हल्द्वानी महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक नागरिकों से ही बनती है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, उन्होंने सभी युवाओं से निर्भीक होकर मतदान करने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके पश्चात मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में श्री आशीष कुमार एवं श्री शाह द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया गया। 200 से अधिक युवाओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां एवं तिरंगे झंडे लेकर अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पदयात्रा में सहभागिता की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन