एसएपी के कड़े निर्देशों पर ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करती नैनीताल पुलिस

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में SOG एवं थाना पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 02 स्मैक तस्करों को 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 15.01.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्तगणों-

1. धनपाल पुत्र रामसहाय निवासी जवाहर ज्योती दमुवाढुगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक तथा

2. रामचन्द्र s/oलीलाधर R/O भेटाखास थाना कटरा तहसील तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 से 82 ग्राम स्मैक कुल 207 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की लत के आदि है और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए स्मैक लाते हैं और बेचते हैं।

आपराधिक इतिहास- अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

बरामदगी-207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख)

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)

2. का0 धीरज सुगड़ा(थाना मुखानी)

3. का० बंशीधर जोशी(थाना मुखानी)

4. का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)

5. का० संतोष बिष्ट(SOG)

6. का0 अरुण राठौर(SOG)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,000 रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Related Posts

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, उत्तराखंड सरकार व पुलिस व्यवस्था की सराहना की

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती