जिलाधिकारी ने ली बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति की समीक्षा

भीमताल। गुरुवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिला सैक्टर, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित, बाहृय सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराते हुए शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद के आवंटित बजट को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व व्यय कर लिया जाए ताकि विकास कार्य रूके नही और लक्ष्य समय पर पूर्ण हो, जो योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा सभी विभाग भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति के साथ पारदर्शिता से कार्य कर समय से भुगतान करना सुनिश्चित करें।

बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है आगे मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अपक केन्द्र वार टीकाकरण का रोस्टर तैयार कर टीकाकरण कार्य कर शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किए गए है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करे।

बैठक में उरेडा विभाग के अधिकारी के साथ ही कोई भी समकक्ष अधिकारी उपस्थित न होने के कारण विभाग की समीक्षा नहीं हो पाई इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना अधिकारी उरेडा का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीव आदमखोरो की सक्रिया को देखते हुये पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालक (पुरूष/महिला) जंगल में चारा हेतु ना जांए पशुपालकों को समय से चारा उपलब्ध हो इस हेतु आपदा निधि से जो धनराशि उपलब्ध कराई गई है उससे इन प्रभावित क्षेत्र के पशुपालकों को तुरंत ही पशु आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चिित करेें।

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि प्रत्येक विकास खण्ड के ऐसे 5-5 गांवों का चिन्हिकरण करें जो गांव वन आच्छादित क्षेत्रों के निकट है और उन गांवों में बहुतायत मात्रा में खेती होती है लेकिन जंगली जानवरों के द्वारा खेती को नुकसान किया जाता है इसके लिए सोलर फैंसिंग, तार बाढ़ का प्रस्ताव बनाते हुए कार्ययोजना तैयार की जाय ताकि किसानों की समस्या का समाधान हो और उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सके।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में राशन की उपलब्धता समयसीमा के अन्तर्गत नियमित की जाए,खाद्यान्न का नियमित उठान हो यह सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने हल्द्वानी एवं नैनीताल नगर अंतर्गत बार-बार पेज लाइन लीकेज की शिकायत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने हेतु ऐसी सभी पेयजल लाइनों की मरम्मत का कार्य। शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों से आए अधिकारियों को सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विधायक निधि अंतर्गत कम धनराशि व्यय पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि माननीय विधायकों को अनुरोध पत्र जारी करते हुए प्रस्ताव प्राप्त कर शीघ्र ही धनराशि जारी करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, भेषण, समेत समस्त खंड विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए शीतकाल में लगाए जाने वाले पौधों को तुरंत ही किसानों को उपलब्ध कराते हुए पौधारोपण कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सूची प्रकाशन के संबंध में भी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक मेें प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी जिला अर्थसंख्याधिकारी डा0 मुकेश सिंह नेगी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मा0 मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार