हल्द्वानी। दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, SDRF, स्थानीय फायर यूनिट्स की टीमें मौके पर*▫️आज सायं 5.30 बजे दिल्ली से भीमताल घूमने जा रहे यात्री वाहन (टेंपो ट्रैवलर) की भीमताल के बोहरकून से 40 मीटर खाई में गिर गया। जिसमें 27 यात्री (01 ड्राइवर 24 बच्चे और 02 वयस्क) सवार थे। टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 02 वयस्क और 16 बच्चों को चोटे आई हैं।
पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चोटिल बच्चों को उपचार हेतु स्थानीय CHC भीमताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। उक्त घायल बच्चों में से गंभीर घायल 04 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी भेजा गया है।







