नव वर्ष के आगमन हेतु एस.एस.पी. नैनीताल ने किया स्थलीय निरीक्षण, परखी सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था

नैनीताल। जनपद नैनीताल में 31 दिसंबर और नव वर्ष उत्सव के सकुशल एवं शांतिपूर्वक आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा जनपद के सभी पर्यटन स्थलों, मुख्य चौराहा, पार्किंग स्थलों, जिले के बोर्डरों एवं सार्वजनिक स्थानों में सुदृढ़ सुरक्षा एवम् सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने आज एसएसपी नैनीताल जिले के नैनीताल, रूसी, मंगोली, भवाली, भीमताल, कैंची जैसे अनेक पर्यटन स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए:–

• ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें ।

• ड्यूटीरत पुलिस बल, अपने उच्च अधिकारियों से परस्पर संपर्क में रहें।

• मुख्य चौराहों एवं यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस बल पर्यटन एवम् वाहनों की अधिकता के मद्देनजर ही ट्रैफिक छोड़ें। ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करें।

• समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए संदिग्धों, हुडदंग मचाने वाले तथा अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर रखें। पर्याप्त चेकिंग और फ्रिस्किंग करते रहें तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी करें।

• सभी संचार उपकरण सही हालत में रखें। नगर नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करे। आवश्यकतानुसार उच्च अधिकारियों को सूचित करें।

• देश–विदेश से घूमने आ रहे सभी आगंतुकों तथा स्थानीय लोगों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें।

नैनीताल पुलिस की बेहतर छवि को उजागर करें।जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों ( विशेषकर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर आदि) में नव वर्ष मनाने के लिए आ रहे सभी आगंतुकों से अपील है कि नैनीताल पुलिस द्वारा समय–समय पर जारी ट्रैफिक अपडेट्स तथा यातायात प्लान को देखकर ही यात्रा करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन