हल्द्वानी। भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों को नगर निगम के चुनावी समर में उतार दिया है, हल्द्वानी से भाजपा ने संगठन के भारी दवाब में गजराज सिंह बिष्ट को दावेदार बना ही दिया है।
भाजपा की ओर से 5 नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की सूची जारी की है। गजराज सिंह पूर्व में भाजपा के कई पदो पर रहे हैं। वह छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा में महामंत्री तक के पदों पर रहे हैं इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए वो राज्य दर्जा मंत्री मंडी समिति के चेयरमैन भी रहे थे।





