नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

हल्द्वानी। यहां कुछ दिन पहले हुए तेज बारिश के कारण हो रही समस्याओं को लेकर हल्द्वानी नगर निगम तत्पर होकर कार्य करता रहा है और कर भी रहा है।

नगर निगम की नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें उजाला नगर और मछली बाजार जैसे जगहों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। वहीं बारिश के चलते उत्तर उजाला में पानी भरने के मामले में यह जानने की कोशिश की गई कि उत्तर उजाला में नाला चौक क्यों हुआ और वहां पर जल भराव की स्थिति क्यों आई?

इस दौरान देखा गया कि मछली बाजार के पास जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वह सारी गंदगी नाले में डाल रहे हैं, जिसके कारण नाला आगे जाकर चोक हो रहा है और घरों में प्रवेश कर रहा है इसके क्रम में तत्काल नगर निगम की टीम के द्वारा जिन लोगों ने रोड पर अपने जानवर बांधकर व्यवसाय कर रहे थे उनका रू60,000 का चालान किया गया जिसमें तीन व्यक्तियों पर प्रति व्यक्ति रू20,000 का जुर्माना लगाया।

इसके साथ ही मछली बाजार में जहां पर नाले के ऊपर अतिक्रमण किया गया था उस अतिक्रमण को हटाकर नाले को भी साफ करने की कार्रवाई की जा रही है साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने कूड़े को नाली में न डालें अन्यथा बड़े चालान के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। और वहां के लोगों से शपथ पत्र लिया कि वे दोबारा सड़क पर तबेले का संचालन नहीं करेंगे।

ऋचा सिंह ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अपने मिशन को दोहराते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें, ताकि हल्द्वानी को “क्लीन एंड ग्रीन” शहर बनाया जा सके। यह पहल नागरिक जागरूकता और सामुदायिक सहयोग का अच्छा उदाहरण है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन