गुमशुदा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को चोरगालिया पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

हल्द्वानी। दिनांक 28.12.2025 को थाना चोरगलिया पुलिस को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य प्रतीत हो रही महिला के चोरगलिया बाजार में घूमने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह द्वारा पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा महिला से नाम व घर का पता पूछने पर अपना नाम व पता नही बताया गया।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उक्त महिला को थाने लाया गया। कुछ समय उपरान्त पुनः पूछे जाने पर अपना नाम मुन्नी देवी निवासी शाहजहाँपुर उ0प्र0 तथा अपने पति का नाम भानू प्रकाश तथा मोबाइल नंबर भी बताया गया।

महिला द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर भानू प्रकाश पुत्र रूप लाल निवासी ग्राम डडिया बाजार, चौढेरा चौढेरी, निगोही, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश सम्पर्क करने तथा महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त द्वारा स्वयं की पत्नी होना बताया। तथा शाहजहाँपुर में दिनांक 27.12.2025 को गुमशुदगी अंकित होना बताया गया।

भानू प्रकाश पुत्र रूप लाल निवासी उपरोक्त को थाना चोरगलिया बुलाकर उक्त महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम-
▪️उ0नि0 निधि शर्मा
▪️कानि0 राजेश सिंह
▪️म0कानि0 रामेश्वरी
▪️म0का0 दीपा टम्टा

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश