किसानों की पहचान को डिजिटल रूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

हल्द्वानी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समस्त किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने एवं उनकी पहचान को डिजिटल रूप देने के लिए किसानों का पंजीकरण हेतु कुमाऊ मण्डल के कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर सचिव कृषि रंजना राजगुरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षण में एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत राज्य के समस्त किसानों की एक डिजिटल आईडी तैयार किये जाने हेतु उपनिदेशक राजस्व परिषद सुरेश चन्द्र सिंह, भारत सरकार के प्रतिनिधि चिन्मय मेहता, सलाहकार हर्षद पटेल द्वारा एक दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि देश के समस्त किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने एवं उनकी पहचान को डिजिटल रूप देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कर एक डाटाबेस बनाया जायेगा। जिसमें किसानों का पंजीकरण कराकर डिजिटल पहचान प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात किसानों को एक यूनिक डिजिटल पहचान मिलेगी जो ई-केवाईसी और फील्ड वेरीफिकेशन के पश्चात जनरेट होगा।

किसानों का पंजीकरण करने के पश्चात किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आर्थिक सहायता प्रदान करना सरकारी योजनाओं में पारदर्शी रूप से कृषकों को समय से लाभ पहुचाना किसानों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल उपकरणों की जानकारी प्रदान करना, कृषकों को आपदा राहत, कृषि सब्सिडी, फसल ऋण एवं विभिन्न बीमा योजनाओं से लाभ पहुंचाने के साथ ही कृषि योजनाओं एवं किसान कल्याण कार्यक्रमों का अनुश्रवण एवं मानिटरिंग की जायेगी।

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल उपजिलाधिकारी राहुल साह, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी,अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा के साथ ही कुमाऊ मण्डल के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार