जिलाधिकारी रयाल ने जिला कौशल एवं अपैरन्टिस शिप समिति की ली बैठक, कौशल विकास अधिकारी को दिए ये निर्देश

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिला कौशल एवं अपै्रन्टिस शिप समिति की बैठक लेते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास अधिकारी प्रियंका गड़िया को निर्देश दिये कि कौशल विकास में आधुनिक विषयों को प्राथमिकता दी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कौशल विकास में जो कोर्स आउटडेटेड हैं और जो अप्रचलित हैं उन्हें हटा दिया जाए ताकि आज के प्रासंगिक कोर्सों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा जिसकी बाजार में मांग है उसके अनुरूप कोर्स प्रारम्भ किए जाए।

उन्होंने कहा कोर्स के दौरान केवल किताबी ज्ञान देने के बजाय व्यवहारिक ज्ञान देना जरूरी है ताकि वे सिर्फ किताबी बातें ना सीखें बल्कि उन्हें असल जिन्दगी की समस्याओं को हल करने का अनुभव भी मिले।

जिलाधिकारी ने बताया जनपद में गौला, नंधौर, कोसी आदि नदियां के साथ ही माइनिंग के कार्य बहुतायत में होते है इस कार्यों के सम्पादन हेतु कुशल लोग नही मिल पाते है इसलिए सुपरवाइजर, माइनिंग मेट आदि का प्रशिक्षण भी युवाओं को दिलाया जाए।

उन्होंने कहा आज के आधुनिक युग में ए.आई, एसी मैकेनिक, सोलर लाईट रिपेयरिंग, पाली हाउस बनाने वाले, पर्यटन क्षेत्र में गाइड आदि के कोर्सों को प्राथमिकता के साथ चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रत्येक ब्लाकों के विद्यालयों में काउन्सिलिंग की जाए ताकि इन क्षेत्रों के अधिक से अधिक बच्चे 10 वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत इसका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा फलपट्टी वाले क्षेत्रों में फलों की ग्रेडिंग की जाती है उसके लिए कुशल लोग नही मिल पाते है इसलिए ऐसे कोर्स के लिए उसी क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता के साथ लेते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए।

बैठक में अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर्स आफ कामर्स रमेश चन्द्र बिन्जोला, सचिव मनोज डागा, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण मयंक अग्रवाल डेयरी एएल श्रीवास्तव, श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश