सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने किया प्रतिभाग

हल्द्वानी। सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमबीपीजी कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री ऑडोटोरियम हॉल में सांसद अजय भट्ट जी सहित वशिष्ठ अतिथियों एवं संसदीय क्षेत्र नैनीताल-उधम सिंह नगर के प्रतिभावान खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सुना।

सांसद अजय भट्ट ने ऑडोटोरियम हॉल के लिए प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा के साथ ही गोलपार में बनने जा रहे खेल विश्व विद्यालय में नाइट मैच के लिए लाइट व्यवस्था हेतु 2 लाख की घोषणा की।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत लोकसभा स्तर पर भव्य खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें खेल के साथ फिटनेस और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका देगा, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट को भी नया आयाम देगा। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन प्रधानमंत्री जी की विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में वर्चुअली उपस्थित पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। खेल हमें एकता, टीमवर्क, और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है।

उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों के लिए प्रतिदिन समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बच्चों को मोबाइल पर कम से कम समय व्यतीत करने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हम अपने देश के एक महान नेता और सपूत को याद करते हैं, जिन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सुशासन को एक नए आयाम तक पहुंचाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिन्होंने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुशासन का अर्थ है अच्छा शासन, जो हमारे देश के नागरिकों के लिए एक बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए आवश्यक है। अटल जी ने अपने कार्यकाल में सुशासन के मूल्यों को अपनाया और देश को एक नए विकास पथ पर ले गए। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की, जैसे कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।

विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही पूर्व राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, दिनेश आर्य, बीजेपी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कंचन उप्रेती, नीरज बिष्ट, दीप कोश्यारी, भुवन जोशी, हिमांशु मिश्रा, आभा गोस्वामी, प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, प्रदेश संयोजक सुरेश पांडे, निर्मला पंत, लक्ष्मण खाती, हरीश भाकुनी, त्रिलोचन जीना, देवेंद्र भट्ट, विनय जोशी,दीपक पाण्डेय कमलेश बिष्ट, वीरेंद्र दानू, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन