देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज और कल मौसम में बदलाव होना बताया गया था। जिसमें आज शुक्रवार और शनिवार को बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग से मिली बारिश बर्फबारी की जानकारी के अनुसार ही आज पहाड़ों में कई जगह बारिश के साथ साथ बर्फबारी भी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज राज्य के सभी 13 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की जानकारी दी थी। साथ ही 2500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई थी। दोनों अनुमान सही साबित हुए हैं।
इसके साथ ही शनिवार 28 दिसंबर को राज्य के 2000 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।
आने वाले नए साल के लिए उत्तराखंड को घूमने आ रहे पर्यटकों की खुशियों में बर्फबारी चार चांद लगा देगी। नए साल में घूमने आ रहे पर्यटकों का स्नोफॉल से स्वागत होगा। जो उनके जश्न को दोगुनी कर देगी।







