उत्तराखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, देहरादून राजभवन में हुई ओथ सेरेमनी

देहरादून। नरेंद्र जी को बीते दिनों उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। आज राजधानी देहरादून के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राज्यपाल (सेनि) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार के दिन नवनियुक्त न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र को शपथ दिलाई। राजभवन में कार्यक्रम 12:27 पर शुरू हुआ। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इससे पहले हाई कोर्ट की रजिस्टार जर्नल कहकशा खान ने नोटिफिकेशन जारी करके शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जानकारी दी थी। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी के साथ-साथ सरकारी अधिकारी और वरिष्ठ वकील भी मौजूद रहे।

बता दें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की थी। 25 सितंबर 2024 के दिन राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। वह इससे पहले 2015 में कर्नाटक के न्यायाधीश भी रह चुके हैं। इसके बाद साल 2023 में वह आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश बने। मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे। न्यायाधीश बनने से पहले या यह कहें पदोन्नति से पहले वह कर्नाटक में उच्च न्यायालय में वकालत कर चुके हैं।

बता दें कि इसी साल 10 अक्टूबर को उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी सेवानिवृत हुई। इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल रहे थे। इसके बाद अब गुहानाथन नरेंद्र को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनाया गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन