हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल व प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी तथा थाना बनभूलपुरा की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.12.2025 को गोला बाईपास रोड से एक व्यक्ति को 140 नशीले इंजेक्शन बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नं0-272/2025. धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
शाहरुख उर्फ बीड़ी पुत्र अयूब निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 27 वर्ष,
बरामदगी-
140 नशीले इंजेक्शन
पुलिस टीम-
- उ0नि0 जगवीर सिंह
- का0 राजेश कुमार
- का0 अरुण राठौड़(sog)
- का0 संतोष बिष्ट(sog)





