सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को लगाया टोकन फ्लैग

हल्द्वानी। सशस्त्र बलों के शहीदों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज 07 दिसम्बर 2025 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कर्नल रमेश सिंह (अ०ग्रा०), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं ले०कर्नल० बी०एस० रौतेला (अ०प्रा०), अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक लीग, हल्द्वानी द्वारा जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को टोकन फ्लैग / लापेल पिन लगाया गया।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यालय में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं एन०सी०सी० कैडेट को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी।

आम नागरिकों के बीच सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के प्रति जागरूकता लाने तथा आम जनमानस को इस पुनीत कार्य में दिल खोलकर दान देने हेतु प्रेरित करने के लिए एन०सी०सी कैडेट का सहयोग प्राप्त कर हल्द्वानी शहर के मुख्य बाजारों में एन०सी०सी कैडेट द्वारा रैली निकाल कर आम नागरिकों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के टोकन फ्लैग लगाए गए तथा नागरिकों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में दान स्वरूप धनराशि प्राप्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान कर्नल रमेश सिंह, जि०सै०क० अधिकारी, ले० कर्नल बी०एस०रौतेला, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक लीग, कैप्टन मदन सिंह राठौर, कैप्टन डी०के० जोशी, समस्त ब्लाक प्रतिनिधि तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन