सार्वजनिक संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम कालाढूंगी ने की संयुक्त विभागीय बैठक

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कालाढूंगी द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में तहसील सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा नगर पालिका परिषद कालाढूंगी के अधिकारी शामिल हुए।

जिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु उपखंड स्तरीय एक प्रवर्तन समिति (Enforcement Committee) का भी गठन किया गया है, जो सभी विभागों के समन्वय से विवाद समाधान की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगी।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अतिक्रमण एवं भूमि विवाद से संबंधित लंबित मामलों की शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

साथ ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।इसी क्रम में ग्राम आंवलाकोट क्षेत्र में 21 अतिक्रमण प्रकरणों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया गतिमान है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर किए गए अतिक्रमणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा साप्ताहिक कार्ययोजना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कालाढूंगी, पुलिस उप-निरीक्षक तनवीर आलम, राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उप-निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल, मनोज उप्रेती, इकबाल अहमद, आशुतोष चन्द, कमलेश पंत, हिमांशी आर्या, जीवन चन्द, हरीश गोस्वामी, अभय कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन