प्रदेश समिति की बैठक हुई समाप्त, इन पैनलों पर हुई विस्तार से चर्चा

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की गुरुवार शाम प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया। बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़े रहे।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में इन पैनलों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान नगर निगम, नगर पालिका परिषद, और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए तैयार पैनल पर चर्चा हुई।
भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा नगर पालिका और पंचायत के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

वहीं, महापौर पदों के लिए तैयार पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के मेंबर शामिल थे। इस बैठक में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर के फाइनल सूची पर मुहर लगाई गई। बैठक में चुनाव समिति के सदस्यों ने गहनता से मंथन किया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े थे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी और उत्तराखंड के सांसद त्रिवेंद्र रावत, अनिल बलूनी के अलावा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश