नैनीताल। आज दिनांक 07-11-2025 को उत्तराखण्ड राज्य के 25वें राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती रैतिक परेड के शुभ अवसर पर मा. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा भव्य समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं रेंज रिद्धिम अग्रवाल(IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया, जो सम्पूर्ण पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
इस उपलब्धि पर कुमाऊं पुलिस परिवार ने आई.जी. कुमाऊं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।





