भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। शुक्रवार को भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाएं।

इस मौके पर यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलपार स्टेडियम पहुंची और वहां हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को बताया कि आज ही के दिन 1925 में भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार 1928 के ओलंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम फहराया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से कहा कि एक जमाने में दुनिया की कोई भी टीम भारतीय हॉकी टीम के साथ खेलने में डरती थी। उन्होंने कहा कि युवा हॉकी खिलाड़ी भारतीय हॉकी का यह पुराना गौरव वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो फिर से ऐसी सफलता पाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है और आधुनिक दौर में भी प्रदेश ने वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में प्रदेश का भी अच्छा प्रतिनिधित्व रहे, यह लक्ष्य लेकर खिलाड़ी तैयारी करें।इस अवसर पर सहायक निदेशक रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस…

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल विवेक राय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार