उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राज्य आन्दोलनकारियों का हुआ सम्मान

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। हल्द्वानी तहसील का आयोजन एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड में दायित्वधारी अध्यक्ष मंडी परिषद डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर तथा उप जिलाधिकारी राहुल शाह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है। बीते चार वर्षों में नीतिगत निर्णयों से लेकर जमीनी स्तर तक कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिससे राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डॉ. डब्बू ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही आज उत्तराखण्ड का सपना साकार हुआ है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम सभी मिलकर राज्य के समग्र विकास में योगदान दें।

इस अवसर पर राज्य आन्दोलन में सक्रिय योगदान देने वाले हल्द्वानी एवं लालकुआँ क्षेत्र के 336 आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी राहुल शाह, रेखा कोहली, तहसीलदार कुलदीप पांडे, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन