राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में सामूहिक गान का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। बंकिम चंद्र चटर्जी जी के रचित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” 7 नवंबर, 1875 को अक्षय नवमी के पावन अवसर को स्मरण करते हुए तथा इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में राष्ट्रव्यापी समारोहों का आयोजन किया जा रहा है।

जिस क्रम में आज डॉ मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा सभी कार्यालयों/थानों में राष्ट्रीय गीत को स्मरण करने हेतु सामूहिक गान का आयोजन किया गया।

बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कार्यालय के स्टाफ के साथ सामूहिक गान का आयोजन किया। एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को गीत की विशेषता का स्मरण कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत को मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और स्वाभिमान की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की।

इस गीत ने अखंड भारत के विशाल रूपी वृक्ष के बीज की तरह करते हुए राष्ट्र को एकजुट कर हर घर मे निवासरत प्रत्येक व्यक्ति एवं समुदाय के हृदय में विशेष स्थान प्राप्त किया जिससे स्वतंत्रता हासिल करने और एक प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बनने की ओर मार्ग अग्रसर हुआ। एसएसपी ने वंदे मातरम को देश की नींव बताते हुए सभी पुलिस कर्मियों को समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति की भलाई के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी के आयोजित कार्यक्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, पूरन राम आगरी वाचक, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल समेत अन्य कार्यालयों के प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इसके साथ ही डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा पुलिस लाईन नैनीताल में सामूहिक गान का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कार्यालय नैनीताल तथा पुलिस लाईन नैनीताल में तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों/कार्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने राष्ट्रीय गीत गाया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन