मशाल रैली के लिए हुआ 35 दिन का रूट प्लान तैयार

हल्द्वानी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल रैली अब उत्तराखंड के कोने-कोने में घूम घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। 26 दिसंबर से मशाल रैली की शुरुआत हल्द्वानी से होने जा रही है। इसके बाद सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूम घूमकर राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगी।

मशाल रैली के लिए 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह मशाल रैली 26 दिसंबर से 27 जनवरी के बीच 3823 किमी का सफर तय करेगी। रैली की समाप्ति के अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ होगा। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों में चयनित किए हैं। कार्यक्रम के अनुसार मशाल रैली हर जिले में दो से तीन दिन तक ही घूमेगी।

ये है रूट प्लान

मशाल रैली के तय रूट के अनुसार 26-27 दिसंबर 2024 को नैनीताल में हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर

ऊधमसिंहनगर में 28-29 दिसंबर 2024 को काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, खटीमा

चंपावत में 30-31 दिसंबर 2024 को बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट

पिथौरागढ़ में 1-2 जनवरी 2025 को पिथौरागढ़, मूनाकोेट, कनालीछीना, धारचूला, जौैलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट

अल्मोड़ा में 3 से 5 जनवरी 2025 दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चैखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी

बागेश्वर में 6 से 8 जनवरी 2025 गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, ग्वालदम

चमोली में 9 से 11 जनवरी 2025 देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी

रुद्रप्रयाग में 12 से 14 जनवरी 2025 पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोलीटिहरी में 15 से 16 जनवरी 2025 घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा

उत्तरकाशी में 17 से 19 जनवरी 2025 चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांवहरिद्वार में 20-21 जनवरी 2025 हरिद्वार, भगवानपुर, रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार

पौड़ी में 22 से 24 जनवरी 2025 पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश

देहरादून में 25 से 27 जनवरी 2025

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मशाल रैली पूरे उत्तराखण्ड मेें घूमेगी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार केे लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश