देहरादून | उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर रस्ता साफ हो गया है। राजभवन से ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद जल्द चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू होने के तुरंत बाद ही चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है।
निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी विधेयक को राजभवन से मंजूरी मिल गई है। इस फैसले का सभी को लंबे समय से इंतजार था।
बता दें कि एक महीने से राजभवन में आरक्षण विधेयक अटका हुआ था। आज राजभवन की मंज़ूरी के बाद सूबे में सियासी सरगर्मियाँ तेज होने के आसार हैं। बता दें कि अब प्रदेश में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा।
ओबीसी आरक्षण संबंधी विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि दिसंबर महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।






