राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों संग सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों को लेकर आज सचिवालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सीएम ने तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नेशनल गेम्स को लेकर आज बैठक की गई। जिसमें प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा ने सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या के समक्ष राष्ट्रीय खेलों के लिए हो रही तैयारियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी नैनीताल से गौला पार स्टेडियम की मौजूदा स्थिति पर भी जानकारी ली। इसके साथ ही सड़कों मार्गों समेत गौला पार स्टेडियम के कार्यों का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सीएम धामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा ये हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है और देवभूमि को अब खेलभूमि में भी विकसित करेंगे। जिस प्रकार G20 के सफल आयोजन प्रदेश ने किया था उसके ही अनुरूप राष्ट्रीय खेल भी ऐतिहासिक होगा। इसके अतिरिक्त सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने सूचना के डीजी को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार पर जोर देने के लिए कहा है।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या और सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों के निमित प्रदेश के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द सौंदर्य कार्य पूर्ण कराने की जिमेदारी सुनिश्चित की है। इसके साथ ही बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिवर्सिटी एक्ट, भूमि हस्तांतरण और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की धनराशि को भी तेज कार्रवाई कराते हुए जारी करवाने के विषय को भी सीएम धामी के समक्ष रखा। जिस पर सीएम धामी ने भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्यो में तेजी लाने को कहा है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में डेमन्स्ट्रेशन खेलों को कोर गेम्स में रखने की पैरवी की और मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया। हमारे पारंपरिक खेल मलखंब, योगासना, कराटे, राफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग, पिट्ठू को कोर गेम्स गेम्स की श्रेणी में रखा जाए। जिससे उत्तराखंड के पास पदक तालिका में अग्रिम पंक्ति में शामिल होने के अवसर भी बनेगें।

बैठक में इन खेलों को पहाड़ों पर भी करने की बात मंत्री रेखा आर्या ने रखी। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है की हम बॉक्सिंग को पिथौरागढ़, राफ्टिंग को टनकपुर, योगासना को पौड़ी, पिट्ठू को चमोली में करायें ताकि हमारे पहाड़ों पर राष्ट्रीय खेलों की छाप पड़े और दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को हमारी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने का और पहाड़ के लोगों को भी उनकी स्वागत सत्कार का अवसर मिलेगा ।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा जो ई-वेस्ट से मेडल ,सोलर पावर का प्रयोग, न्यूनतम प्लास्टिक सामग्रीयों का प्रयोग, ई-वाहनों का प्रयोग कर ग्रीन गेम्स आयोजित कर देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित तीरंदाजी के शिविर का भी शुभारंभ किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

    देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

    उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

    देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन