लालकुआ/ भवाली पुलिस ने 3 शराब तस्कर किए गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शराब बरामद

लालकुआं/भवाली। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के दिशा निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने दो अलग–अलग अभियानों में 2 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्यवाही-

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान नगीना कॉलोनी ठोकर लालकुआं से दानिश पुत्र बड्डे अंसारी निवासी बंगाली कॉलोनी लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 21 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब उसे दानू सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति द्वारा बिकवाई जा रही थी और बदले में मजदूरी दी जाती थी।

दूसरी कार्यवाही-

दौराने गश्त पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी किनारे मंदिर के पास, 2 किलोमीटर लालकुआं से सौरभ विश्वास उर्फ गोपी पुत्र विश्वजीत निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब चंदन टाकुली द्वारा बिकवाई जा रही थी।

कोतवाली भवाली-

पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23/09/2025 को सुरेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह पता ग्राम नौगांव पोस्ट बड़गांव डिस्ट्रिक्ट अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

सभी मामलों में अभियुक्तगण एवं शराब बिकवाने वाले तस्करों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/69(B) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम लालकुआ-

  • कांस्टेबल आनंदपुरी
  • कांस्टेबल चंद्रशेखर
  • कांस्टेबल दिलीप कुमार

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views