बाल विकास विभाग भीमताल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही समीक्षा बैठक

भीमताल। सोमवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण माह की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास विभाग को नैनीताल जिले में चिन्ह्ति कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व गर्भवती/धात्री महिलाओं का नियमित एनिमिया जाॅच एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आंगनबाडी केन्द्र खुलने की एवं पंजीकृत लाभार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर शत प्रतिशत अंकित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर एैप में FRS (Facial Recognition System) पर सुधार करने हेतु सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से सुपरवाईजर व आंगनबाडी कार्यकर्तियों की आंगनबाडी केन्द्रवार सूची तैयार कर समीक्षा करें व इसे शत प्रतिशत पूर्ण करवायें। इस दौरान विभाग द्वारा FRS (Facial Recognition System) में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में लाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी नेजनपद नैनीताल अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्रों द्वारा चिह्नित अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की प्रोफाइल तैयार करते हुए उनके माता-पिता/अभिभावकों की काउन्सलिंग किये जाने हेतु तथा कुपोषित बच्चों के चिह्नीकरण किये जाने के साथ ही उनका विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिये गये।

उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में पोर्टल पर पोषण ट्रैकर पोर्टल से आ रहे पंजीकृत लाभार्थियों की सूची से पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए, अपात्र लाभार्थियों को पोर्टल से हटाये जाने हेतु भी तत्काल कार्यवाही की जाय।

मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल विहीन आंगनबाडी केन्द्रों हेतु पेयजल सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर समस्त आंगनबाडी केन्द्रों को पूर्ण पेयजल आंगनबाडी केन्द्र बनाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला प्रोबेेशन अधिकारी वर्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी डा0 रेनू मर्तोलिया, शिल्पा जोशी, पूनम रौतेला, पार्वती कोरंगा, तुलसी बोरा, किरनलता जोशी, नीता दिक्षित, अनिता सक्सेना, गीता आर्या आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पांच नए कूड़ा वाहनों को…

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश