स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन

भीमताल। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा का आयोजन कराया जा रहा है। नैनीताल जिले में लगाए जा रहे स्वास्थ्य पखवाड़ा पर्व की पूर्व तैयारी को लेकर सोमवार को अपर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड रीना जोशी द्वारा भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में शिविरों के सफल आयोजन हेतु बनाए गए नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे हैं।

इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व आम जन का निशुल्क स्वास्थ्य उपचार कराना साथ ही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा व दवा उपलब्ध हो, उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाय ताकि प्रतिभागिता अधिकतम हो और लोग इनका लाभ उठा सकें।

अपर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने अवगत कराया कि नैनीताल जिले में इस स्वास्थ्य पखवाड़ा में कुल 162 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे तथा 3 ब्रहद शिविर जिसका शुभारंभ 17 सितम्बर को बेस चिकित्सालय हल्द्वानी से होगा। अन्य दो शिविर रामनगर चिकित्सालय, तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में लगाए जायँगे।

अपर सचिव ने कहा कि इन सभी शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं अधिक से अधिक लोगों की इनमेंप्रतिभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी रेखीय विभाग आपसी समनवय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें यह सभी का प्रयास होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

अपर सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि इन शिविरों में सरकारी के साथ ही निजी चिकित्सालयों के भी चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती कराई जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को इन शिविरों का बेहतर लाभ मिल सके।

अपर सचिव ने कहा कि इन शिविरों की मॉनिटरिंग राज्य सरकार के साथ ही भारत सरकार स्तर पर प्रतिदिन की जानी है इस हेतु प्रत्येक दिन आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करते हुए ऑनलाइन भारत सरकार के पोर्टल में फोटो सहित अपलोड करनी होगी। इस हेतु सभी रेखीय विभाग इन शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आपसी समनवय के साथ कार्य करेंगे ताकि अधिक से अधिक जनता को इन शिविरों का लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वयं इन शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका द्वारा जिले में आयोजित स्वास्थ्य पखवाड़ा की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा हरीश चंद्र पंत द्वारा शिविरों के आयोजन की सभी तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिक से अधिक लोगों की प्रतिभागिता हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है,।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी के एन गोस्वामी, प्रमोद कुमार, मोनिका, डीडीओ गोपाल गिरी सहित स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मा0 मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन