रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, दो अलग अलग मामलों में 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

रामनगर। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 02 अलग अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

मामला संख्या- 1-

दिनांक 21.07.2025 को वादी गौरव नैनवाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर ₹50,000 नकद, 03 जोड़ी चाँदी की पायल, 02 जोड़ी चाँदी के बिछुए, 01 चाँदी का मंगलसूत्र, 03 चाँदी की अंगूठी तथा अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 272/25 पंजीकृत की गई थी।

मामला संख्या- 2-

दिनांक 26.07.2025 को वादीनी कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ₹20,000 नकद, 02 जोड़ी चाँदी की पायल, टेबल फैन एवं अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 277/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत की गई थी।

पुलिस कार्यवाही-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर गिरफ्तारी के प्रयास किये गए।

पुलिस टीम ने नन्हे उर्फ सलीम पुत्र साबिर, निवासी फौजी कॉलोनी, थाना रामनगर, उम्र 46 वर्ष एवं जावेद पुत्र रिसाल अहमद, निवासी चिल्किया रामनगर, उम्र 44 वर्ष को कुमाऊं प्लाईवुड फैक्ट्री के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया।

बरामद माल-

FIR NO 272/25 से सम्बन्धित-

1 प्रेशर कूकर, 2 परात 25 अदद नहाने के साबुन,12 कपड़े धोने के साबुन, 10 बर्तन धोने के साबुन, 4 किलो वाशिंग पाउडर, 10 लीटर सरसो का तेल, 1 चाँदी का मंगलसूत्र जिसमे काले मोती है, 1 जोड़ी चाँदी की पायल, 2 जोड़ी चाँदी के बिछुये, 2 चाँदी की पायल, 3 चाँदी की अंगूठी, 1 जोड़ी चाँदी की कान की बलिया कुल 3000 रू0

FIR NO 277/25 से सम्बन्धित-

  • 1 परात पीली धातु
  • 2 पीली धातु गिलास
  • 1 टेबिल फैन
  • 1 कलश डिजाइनदार पीली धातु
  • 2 अदद प्लेट कापर धातु
  • 1 अदद पर्स जिसमे वोटर आईडी प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड
  • 1 अदद सेविंग पासबुक
  • 1 चाँदी की पायल
  • 1 चाँदी की पायल
  • 1 आला नकब लोहे का सरिया

गिरफ्तारी टीम-

  • व0उ0नि0 मौ0 यूनुस
  • उ0नि0 सुनील धानिक
  • उ0नि0 जोगा सिंह
  • हे0का0 कुंवर पाल
  • का0 संजय दोसाद
  • का0 विनीत चौहान
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन