100 देशों के साथ ट्रंप पर टूट पड़ा भारत, ट्रंप के टैरिफ का भारत देगा तगड़ा जवाब

हिमखण्ड न्यूज ब्यूरो। कहते हैं कि जब इरादे मजबूत हो तो दुनिया कि कोई भी ताकत आपकी तरक्की की उड़ान को नहीं रोक सकती। यही बात भारत ने कई मौकों पर दुनिया को समझा भी दी है। इसका हालिया उदाहरण ट्रंप के टैरिफ को भारत का तगड़ा जवाब है।

ट्रंप ने टैरिफ लगाकर भारत को खूब झुकाने की कोशिश की। लेकिन भारत झुका नहीं और खुलकर ये कह दिया कि वो वही करेगा जो राष्ट्रहित में होगा। किसी के दबाव में झुकेंगे नहीं। अब ट्रंप का 50 % वाला टैरिफ भारत पर लागू हो चुका है। वहीं पीएम मोदी ने एक बड़ा धमाका कर दिया और ये बता दिया कि भारत किसी के रहमोकरम पर पलने वाला देश नहीं है। उसके पास खुद की ताकत और तकनीक है, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। दरअसल, पीएम मोदी ने गुजरात में मारूति सुजुकी की इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू किया। लेकिन खास बात ये है कि इसे जापान, यूरोप सहित दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल 100 से ज्यादा देशों को एक्सपोर्ट किए जाएंगे। अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी उसमें मेड इन इंडिया लिखा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान द्वारा भारत में सुजुकी ईवी का निर्माण न केवल दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि भारत में वैश्विक विश्वास को भी दर्शाता है। उन्होंने दुर्लभ मृदा खनिजों की वैश्विक कमी पर भी बात की और इससे निपटने के लिए भारत के ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिशन’ के बारे में बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम दुर्लभ मृदा खनिजों की कमी से अवगत हैं, इसीलिए सरकार ने क्रिटिकल मिनरल्स मिशन शुरू किया है। यह मिशन पूरे भारत में 1,200 से ज़्यादा स्थानों पर चलाया जाएगा।

विदेशों में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात की घोषणा के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोलाइट निर्माण मंगलवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गणेश उत्सव के इस उत्साह में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यह ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक बड़ी छलांग है। पीएम ने बताया कि बीते करीब 11 साल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में 500 फीसदी, मोबाइल फोन उत्पादन में 2700 फीसदी और रक्षा उत्पादन में 200 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

कुल मिलाकर कहे तो पीएम मोदी का ऐलान ट्रंप को चुभने वाला है। जिस तरह से 100 से ज्यादा देशों में भारत की जो चीज निर्यात होने वाली है वो नए युग की जरूरत है, जो भारत को आर्थिक तौर पर और मजबूत करेगी। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी बता दिया कि मेक इन इंडिया की ताकत दुनिया में कितनी बढ़ी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सभी राज्यों को प्लान भी बताया कि कैसे हम टैरिफ जैसे बम को फुस्स कर सकते हैं। कैसे भारत दुनिया पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर वाले सपने को साकार कर सकता है। उन्होंने स्वदेशी को जीवन मंत्र बताया। पीएम मोदी ने साफ किया कि प्रोडक्शन होगा तो उसमें महक भारत देश की मिट्टी की होगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन