क्‍या है मैक्रोहार्ड? एलन मस्‍क का नया प्रयोग, सफल हुआ तो इंसानों पर टूट सकती है मुसीबत

हिमखण्ड न्यूज ब्यूरो। एलन मस्‍क जब भी कोई घोषणा करते हैं, उस पर पूरी दुनिया में बात होती है। टेस्‍ला, स्‍पेसएक्‍स, स्‍टारलिंक और एक्‍स जैसी कंपनियां चलाने वाले मस्‍क अब मैक्रोहार्ड नाम से एक नई कंपनी बनाना चाहते हैं।

उन्‍होंने अपना विचार दुनिया के सामने रखा है। अगर मस्‍क की मंशा सफल हो गई या उनका यह प्रयोग सच हो जाता है तो सबसे बड़ी चुनौती सॉफ्टवेयर दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट को मिलने वाली है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि मस्‍क का नया प्रयोग एआई यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में होने जा रहा है। मस्‍क की नई कंपनी इंसानों को काम से हटाकर उसकी जगह मशीन को लाने की सोच रखती है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मैक्रोहार्ड एक सॉफ्टवेयर कंपनी होगी, जो पूरी तरह से आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस पर बेस्‍ड होगी। कहा जाता है कि यह कंपनी मस्‍क की मौजूदा कंपनी एक्‍सएआई के साथ मिलकर काम करेगी। याद रहे कि एक्‍सएआई ने ही ग्रोक एआई को डेवलप किया है, जो चैटजीपीटी और परप्‍लेक्‍सिटी की तरह एक एआई चैटबॉट है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्रोहार्ड के जरिए मस्‍क की योजना सैकड़ों खास कोडिंग और इमेज व वीडियो बनाने वाले एआई एजेंट लॉन्‍च करने की है। कहा जाता है कि एआई एजेंट इंसानों की तरह काम करेंगे। आसान भाषा मे समझाएं तो मैक्रोहार्ड सॉफ्टवेयर बनाने वाली एक ऐसी फैक्‍ट्री होगी जो पूरी तरह एआई से ऑपरेट होगी। यह इंसानों की तरह काम करने में सक्षम होगी।

रिपोर्टों के अनुसार, मस्‍क ने अपने इरादे पहले ही जता दिए थे। कुछ वक्‍त पहले एलन ने कहा था कि एक्‍सएआई और ग्रोक का इस्‍तेमाल करके एक मल्‍टी एजेंट एआई सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई जाएगी। मस्‍क ने पिछले साल कहा था कि वो एआई से चलने वाले वीडियो गेम बनाएंगे। ऐसा लगता है कि मस्‍क अपनी योजनाओं पर अब आगे बढ़ रहे हैं।

एलन मस्‍क अपने प्रयोगों को कामयाब होते हैं तो मैक्रोहार्ड से सबसे ज्‍यादा चुनौती माइक्रोसॉफ्ट को मिलेगी। याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट भी एक सॉफ्टेवयर कंपनी है और इसके सीईओ सत्‍य नडेला बीते दिनों अपने कर्मचारियों से कह चुके हैं कि वह माइक्रोसॉफ्ट को एक एआई कंपनी के तौर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। जाहिर तौर पर माइक्रोसॉफ्ट को मस्‍क की कंपनी से चुनौती दी जाएगी। इससे इंसानों की जगह मशीन को काम पर रखने का चलन बढ़ेगा जो नौकरियों पर भी खतरा पैदा कर सकता है। xAI की तरफ से मैक्रोहार्ड का रजिस्‍ट्रेशन कराया जा चुका है।

रिपोर्टों के अनुसार, मैक्रोहार्ड को चलाने के लिए उन्‍हीं सुपरकंप्‍यूटरों को इस्‍तेमाल किया जाएगा जो एक्‍सएआई यूज करती है। मस्‍क मैक्रोहार्ड के जरिए एक्‍सएआई को बड़ी कंपनियों के बराबर लाना चाहते हैं जैसे मेटा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन