79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पर देशभक्ति के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी का कैंपस

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जो के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय का परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठा।

समारोह की शुरुआत एक ऊर्जावान ध्वज रैली से हुई, जिसका नेतृत्व एनसीसी कैडेट्स ने किया। इस रैली में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारों से पूरा कैंपस गूंज उठा। इसके बाद, विश्वविद्यालय के माननीय निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान, राष्ट्रगान के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया।अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. लोहानी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और आज की पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से भरे गीतों, शास्त्रीय नृत्य और मार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी के दिलों में स्वतंत्रता की भावना को और प्रगाढ़ किया।

समारोह का समापन “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के जोशीले नारों के साथ हुआ, जो राष्ट्र के साथ हमारे अटूट बंधन का प्रतीक थे। इस भव्य समारोह ने सभी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश