उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रगति उत्सव का हुआ समापन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय प्रगति उत्सव 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत और योग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।

समापन अवसर पर ध्वजारोहण करते हुए विवि के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि विदेश की धरती पर रहने के दौरान स्वतंत्रता का महत्व और अधिक समझ में आता है। इसलिए आजादी को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने-अपने पद पर रहकर पूरी ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करना भी राष्ट्र के लिए बड़ा योगदान है।

प्रो. लोहनी ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर मजबूत स्थिति में है और इसकी आजादी पूरी दुनिया के लिए मायने रखती है। इसलिए हम सभी को रोल मॉडल बनकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में मॉडल शिक्षा केंद्र स्थापित कर उनका संयोजन उत्तराखंड मुक्त विवि को दिए जाने पर भी प्रसन्नता जताई गई।

इस दौरान पहरु पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने विश्वविद्यालय को क्षेत्रीय भाषाओं की अस्मिता का केंद्र बनाने की उम्मीद जताई और लाइब्रेरी में कुमाऊँनी-गढ़वाली साहित्य की पुस्तकों को शामिल करने का सुझाव दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विवि के संगीत विभाग की प्रस्तुतियों से हुई। योग विभाग के विद्यार्थियों ने सामूहिक और एकल योग-नृत्य प्रस्तुत किया। अकादमिक एवं शिक्षणेत्तर विभागों से भी गीत, संगीत और कविता की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह, प्रो. पीडी पंत, प्रो. गिरिजा पांडे, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. राकेश रयाल, प्रो. एमएम जोशी, कवि नरेन्द्र बंगारी, जन्मजेय तिवारी सहित शोधार्थी और पूरा विवि परिवार मौजूद रहा। दो दिवसीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रदर्शनी का भी सभी ने अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशांक शुक्ला व डॉ. राजेन्द्र क्वीरा ने किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 10 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 12 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन