जिलाधिकारी के निर्देशन पर हल्द्वानी नगर निगम के वार्डों में जन सुविधा शिविर का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशन में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार, 14 अगस्त को वार्ड संख्या 57 एवं 58 में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

वार्ड संख्या 58, तल्ली हल्द्वानी स्थित हरी बैंक्वेट हॉल एवं वार्ड संख्या 57, मानपुर उत्तर स्थित दिव्या प्रभा स्कूल में आयोजित इन शिविरों में बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति विभाग तथा नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका निस्तारण तत्काल कार्रवाई हेतु सुनिश्चित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01, 02 एवं 03 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम हल्द्वानी के सभी पार्षदों के साथ नगर क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा हेतु बैठकें आयोजित की गई थीं। पार्षदों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं सुझावों के क्रम में ही इन जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को घर के निकट ही विभिन्न विभागीय सेवाएँ प्राप्त हो सकें।

गुरुवार को आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 23 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी अत्यधिक बिल से संबंधित थीं। इन मामलों में आवेदकों का पंजीकरण कर चेक मीटर लगाए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।

पेयजल विभाग/जल संस्थान में अत्यधिक बिल से संबंधित कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान जल निगम द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। पूर्ति विभाग में राशन कार्ड में पता परिवर्तन, नाम जोड़े जाने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया।

इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, नगर निगम से संबंधित 02 शिकायतें स्ट्रीट लाइट सही करने के संबंध में प्राप्त हुईं। इन पर आवश्यक कार्यवाही अत्यधिक वर्षा के कारण अस्थायी रूप से बाधित रही, मौसम अनुकूल होते ही नगर निगम द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य संपादित कर दिया जाएगाशिविर में वार्ड 57 की पार्षद रुक्मणी बिष्ट एवं वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जन सुविधा शिविरों में भाग लेकर विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

आगामी शिविर सोमवार, 18 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से वार्ड संख्या 55 (जन मिलन केन्द्र) एवं वार्ड संख्या 56 (पार्षद कार्यालय) में आयोजित किए जाएंगे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन