आज से जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम हल्द्वानी के समस्त वार्डों में जन सुविधा शिविर का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। आज से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के समस्त वार्डों में “जन_सुविधा_शिविर” का आयोजन प्रारम्भ किया गया है।

प्रथम शिविर नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी श्रीमती ऋचा सिंह जी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान जी एवं वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद जी एवं वार्ड 60 के पार्षद संजय पाण्डेय जी की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ।

नगर निगम क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन दो वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों की दो टीमों को शिविर स्थल पर नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज गौजाजाली एवं गौजाजाली उत्तर (वार्ड संख्या 59 एवं 60) में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति विभाग, तथा नगर निगम से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिनांक 01, 02 एवं 03 अगस्त 2025 को हल्द्वानी नगर क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में नगर निगम हल्द्वानी–काठगोदाम के सभी पार्षदगणों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया। इन्हीं सुझावों एवं आवश्यकताओं के क्रम में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 42 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतें अत्यधिक बिल से संबंधित थीं, जिन्हें मौके पर ही सही बिल जारी कर निस्तारित किया गया, जबकि एक शिकायत चेक मीटर लगाए जाने से संबंधित थी, जिसके लिए आवेदक का पंजीकरण कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

पेयजल विभाग/जल संस्थान के अंतर्गत कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो अत्यधिक बिल से संबंधित थीं। इन शिकायतों में पेयजल उपभोक्ताओं के मीटर में आ रही समस्याओं की जांच किये जाने की कार्यवाही की गयी।

पूर्ति विभाग में राशन कार्ड में पता परिवर्तन, नाम जोड़े जाने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया। इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए, समय एवं संसाधनों की बचत के साथ शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग करने एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

कल दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे दोपहर 2:00 तक वार्ड संख्या 57 मानपुर उत्तर (दिव्य प्रभा पब्लिक स्कूल मयूर विहार धानमिल) एवं वार्ड संख्या 58, तल्ली हल्द्वानी (स्थल – हरी कृपा बैंक्वेट हॉल) में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन