परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 112 वाहनों के चालान 6 वाहन सीज

हल्द्वानी। आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 112 वाहनों के चालान किये। इसके साथ ही छह वाहनों को सीज किया गया जिसमें तीन बस, दो ऑटो और एक ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार, गिरीश कांडपाल के द्वारा हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल, बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल, कार आदि वाहनों को चेकिंग करते हुए कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, वाहनों की यांत्रिक स्थिति ठीक ना होना, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की।

इसके साथ ही संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए तीन बस वाहनों को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस को निलंबित किया गया।

इसके साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रिशु तिवारी के द्वारा रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए। चेकिंग अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की, अरविंद, चंदन ढैला, मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन