मुक्त विश्वविद्यालय में स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय अक्टूबर 2025 में अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला “स्वर्णिम सफलता उत्सव” 13 अगस्त से शुरू होगी, जिसका आगाज़ स्वतंत्रता दिवस से पूर्व होने वाले तीन दिवसीय आयोजन से होगा।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह उत्सव केवल समारोह नहीं, बल्कि गहन अकादमिक संवाद और विमर्श का मंच होगा। पहले दिन शोधार्थी, पूर्व छात्र और विशेषज्ञ अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में अकादमिक व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, क्विज़ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के मद्देनजर विश्वविद्यालय 3 चरणों में प्रचार अभियान चला रहा है। पहला चरण 3–7 अगस्त मैदानी क्षेत्रों में पूरा हुआ, दूसरा चरण 18–24 अगस्त पहाड़ी क्षेत्रों में और तीसरा चरण 1–8 सितंबर अन्य क्षेत्रों में होगा।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आईआईटी रुड़की के साथ एमओयू साइन होगा, जिससे तकनीकी उन्नयन में मदद मिलेगी। 15 अगस्त को विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो “हैलो हल्द्वानी” का एप लॉन्च होगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क समय बढ़ाकर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक किया जाएगा।

विशेष पहल- थर्ड जेंडर के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। सैनिक विधवाओं और सैनिक महिलाओं के लिए पाठ्यक्रम निशुल्क होंगे।

13 अगस्त को कुमाऊँ विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत शोध अनुभव साझा करेंगे, जबकि बीबीसी के पूर्व पत्रकार राजेश जोशी एआई व मीडिया पर व्याख्यान देंगे। 14 अगस्त को प्रो. दुर्गेश पंत (महानिदेशक, यूकास्ट) और एफआरआई देहरादून के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक संबोधित करेंगे।

15 अगस्त को झंडारोहण, कुलपति का संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।इस अवसर पर प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे, प्रो. मंजरी अग्रवाल, वित्त नियंत्रक श्री सूर्यप्रताप सिंह, प्रो. राकेश चन्द्र रयाल, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. कमल देवलाल, डॉ. राजेन्द्र कैड़ा, कुमार मंगलम, राजेश जोशी व अन्य मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन