मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन को लेकर की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश, कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

हल्द्वानी। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, आयुक्त कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, तथा आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल में आपदा के दौरान हुए नुकसान एवं राहत आदि कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कुमाऊँ आयुक्त ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून काल में जो भी क्षति हुई है,उसका आंकलन शीघ्र कराते हुए रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराऐं ताकि रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सके। उन्होंने कहा कि मैदानी और संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर नालों और तलहटी के पास बसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नदी नालों के पास रहने वाले परिवारों को जल भराव व भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाय। एहतियातन सभी सावधानी बरती जाय।और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाय।

आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों एवं कास्तकारों की फसलों के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को जो भी नुकसान हुआ है उसका तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराऐं। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की कि भारी वर्षा के दौरान नदियों, नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों में न रुकें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। पर्वतीय क्षेत्रों में असुरक्षित मार्गों से गुजरने से भी परहेज़ करने की सलाह दी गई है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल उसे खोला जाय।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण