मुनकटिया में भूस्खलन से गौरीकुंड हाईवे हुआ बंद, 6 कि.मी. पैदल चलकर पहुंच रहे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग। देर रात्रि बारिश के चलते गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया में बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया। जिससे शटल सेवाएं बाधित चल रही है। वहीं यात्री पैदल ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंच रहे हैं। बारिश के थमने पर मार्ग को पैदल चलने लायक बनाया गया है।

गौरतलब है कि गत देर रात्रि केदारघाटी में काफी तेज बारिश हुई, जिससे गौरकुंड हाइवे सोनप्रयाग से आगे मुनकटिया में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। जिससे सुबह शटल सेवाए भी छह घंटे तक अवरुद्ध रही, इस दौरान यात्री सोनप्रयाग से पैदल ही पांच से छह किमी अतिरिक्त पैदल चलकर गौरीकुंड पहुंचे। गत रात्रि तेज बारिश आने से गौरीकुंड हाइवे पर पहाड़ी से मलबा पत्थर आ गए, जिससे हाइवे मुनकटिया के पास अवरुद्ध हो गया। जिस कारण यहां पर न केवल पैदल बल्कि वाहनों की आवाजाही के लिए भी मार्ग पूर्ण रूप से बन्द हो गया था। यात्रा पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत रोका गया।

कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से यहां पर मार्ग खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई, परन्तु लगातार हो रही बारिश व मलबा पत्थर के गिरते रहने से मार्ग खोलने में दिक्कतें आयी। बारिश के थमने व मार्ग को पैदल चलने लायक बनाए जाने पर यात्रियों के ग्रुप को इस क्षेत्र से पैदल पार करवाते हुए गौरीकुण्ड की ओर भिजवाया गया। इसी प्रकार से गौरीकुण्ड क्षेत्र में रुके यात्रियों को सोनप्रयाग आने दिया गया।

यात्रियों के आवागमन की संख्या कम होने पर पुनः इस मार्ग की सफाई कर मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू कर वर्तमान समय मे इस स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया गया है। लगातार बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विकास पुडीर ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपनी यात्रा करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर…

महाशिवरात्रि पर घोषित हुई बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के तहत 22 अप्रैल बुधवार वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट सुबह आठ बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन