रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था और केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था।
हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।







