महाशिवरात्रि पर घोषित हुई बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के तहत 22 अप्रैल बुधवार वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट सुबह आठ बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। वहीं इस बार टी गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी मिली है।

मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को सजाया गया है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।

गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाने हैं।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल को खुलेंगे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर…

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, रुद्रप्रयाग के अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 11 लोग लापता

रुद्रप्रयाग। घोलतीर इलाके में एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस बस 18 लोग सवार थे। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन