हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.05.2025 को थाना काठगोदाम क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान जागनाथ ट्रेडिंग कंपनी के सामने गोलापार काठगोदाम अभियुक्त राम सिंह पुत्र घनश्याम दास निवासी पूर्वी खेड़ा गोलापार काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 96 डिब्बे मसालेदार देसी माल्टा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 59/2025 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम-
1- अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद।
2- कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह।
3- कांस्टेबल प्रेम प्रकाश।





